देश की राजधानी दिल्ली में 2020 में कानून को ठेंगा दिखा कर पुलिसकर्मी पर पिस्तौल तानने वाले दंगाई शाहरुख पठान का उसके मोहल्ले में भव्य स्वागत हुआ।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हमारे देश में अब अपराधियों को भी धार्मिक चश्मे से देखा जाता है और आइए आज आपको उसका सबसे ताजा उदाहरण बताते हैं। दिल्ली दंगों का एक आरोपी है, जिसका नाम है, शाहरुख पठान। वो जेल से पेरोल पर सिर्फ 4 घंटों के लिए अपने घर आया और इस दौरान उसका ऐसा स्वागत हुआ। जैसे की उसने देश के लिए कुछ बड़ा काम किया हो, लेकिन सच यह है वो एक दंगाई और गुंडा है।
आपको बताते चलें की उसके घर के आसपास के लोगों ने उसे एक खास धर्म का हीरो बना दिया और उसके पीछे सैकड़ों लोगों का एक हुजूम उसके समर्थन में नारे लगाने लगा। ये वही आरोपी है, जिसने दंगों के दौरान पुलिस पर पिस्तौर लहराई थी और ये दंगों का Posterboy बन गया था। यह वीडियो देखकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हो की कुछ लोग कैसे एक विलेन को हीरो बना रहे हैं।
गौरतलब है की दिल्ली दंगों के आरोपी शाहरुख पठान को 24 फरवरी 2020 को गिरफ्तार किया था और तभी से वो जेल में बन्द है। इसके अलावा इस मामले में उसकी कई बार जमानत याचिका भी खारिज हो चुकी है और अदालत ने उस पर लगे आरोपों और उसके खिलाफ पेश किए गए सबूतों को काफी गंभीर माना है। इतने समय से वो जेल में ही था।
लेकिन 21 मई को उसकी तरफ से दिल्ली की एक अदालत में पेरोल की अर्जी दी गई थी और इसमें ये लिखा था कि उसके पिता का स्वास्थ्य काफी खराब है। इसलिए अदालत उसे पेरोल पर जेल से बाहर जाने दे। इसके बाद अदालत ने मानवीय आधार पर चार घंटे की पेरोल मंजूर कर दी थी और साथ ही ये भी कहा था कि इस दौरान पुलिस इस आरोपी को उसके घर लेकर जाएगी।
बताया यह भी जा रहा है की भविष्य में अगर शाहरुख पठान को अदालत ने दोषी मान भी लिया तो भी उसे हमारे देश में एक खास समुदाय के लोग कभी गलत नहीं मानेंगे। बल्कि वो ऐसे लोगों का रोल मॉडल बन जाएगा और इससे खतरनाक बात कोई और नहीं हो सकती। दिल्ली के जिस इलाके में शाहरुख पठान रहता है, वो मुस्लिम बहुल इलाका है और दंगों के दौरान इस इलाके में भी कई घरों और दुकानों को जलाया गया था।
इसे भी जरूर ही पढ़िए:-
[…] दिल्ली में कानून को ठेंगा दिखाने वाले … […]