कल शुक्रवार 10 जून 2022 को जुम्मे की नमाज के बाद प्रयागराज में जबरदस्त हिं’सा और पत्थराव देखने को मिले, जिसका एक वीडियो तो आपको भी हैरान कर देगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुक्रवार (10 जून, 2022) को जुम्मे के दिन दंगे भड़क गए। नमाज के बाद मस्जिदों से निकली भीड़ ने जम कर पत्थरबाजी और आगजनी की। ऐसा तब हो रहा है, जब प्रदेश भर में अलर्ट जारी था और मस्जिदों के आसपास सुरक्षा कड़ी थी। आगजनी और पत्थरबाजी के अलावा गोलीबारी भी हुई है।
आपको बताते चलें की घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें 13 से 14 वर्षों के बच्चों के हाथों में भारी मात्रा में पत्थर हैं और पुलिस अधिकारियों पर वे सभी दबा के पत्थर बरसा रहे हैं। वहीं ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, आप भी देखिए की कैसे ये 13 से 14 वर्षों के बच्चे पुलिस और प्रशासन पर जमकर पत्थर फैंक रहे हैं। देखें वीडियो:-
#WATCH | Stones hurled during clashes in Atala area of UP’s Prayagaraj over controversial remarks of suspended BJP leader Nupur Sharma and expelled BJP leader Naveen Kumar Jindal. pic.twitter.com/fZGmQYezs7
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 10, 2022
बताया जा रहा है की ये घटनाएँ अटाला से शुरू हुईं। पुलिस ने रोका तो उन पर पत्थर चलाए गए। जब लाठीचार्ज से भी बात नहीं बनी तो पुलिस को आँसू गैस के गोले छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी। खुद आईजी राकेश सिंह घायल हो गए। कई अन्य पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं। एक ट्रॉली को आग के हवाले कर दिया गया।
बता दें की DM और SSP के अलावा कई पत्रकारों को भी पत्थरबाजी में चोट पहुँची है। RPF के कई जवान भी जख्मी हुए हैं। कई घंटे तक ये पत्थरबाजी चलती रही। प्रशासन सख्त चेतावनी दिए जा रहा है। इंटरनेट से लेकर सड़क तक पर सख्ती के बावजूद प्रयागराज में कानपुर जैसे हालात बन गए। लेकिन इन सब के बीच अच्छी बात यह है की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दंगाइयों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है।
गौरतलब है की प्रदेश के DGP डीएस चौहान, ADG (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार और अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय के कंट्रोल रूम में मौजूद हैं। पुलिस दंगे के दौरान लगातार कहती रही कि ‘अब बहुत हो गया’, लेकिन दंगाई नहीं रुके। लाउडस्पीकर से दंगाइयों को समझाने की कोशिश की गई। भगदड़ के बाद सड़कों पर चप्पल बिखरे हुए मिले।
इसे भी जरूर ही पढ़िए:-
[…] […]
[…] […]