जहांगीर पूरी में चले बुलडोजर पर अब भारतीय जनता पार्टी के नेता कपिल मिश्रा का भी नया वीडियो सामने आ गया है, जिसमें उन्होंने अपराधियों को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया।
आपको बताते चलें की इस वीडियो में भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा की बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या का मामला हिंदू-मुसलमान का मामला नहीं है। ये बात है हिंदुस्तान की। जहाँ भी ये हैं, समाज को कैंसर की तरह खत्म कर रहे हैं। ये बांग्लादेशी घुसपैठिए और रोहिंग्या अपराध बढ़ा रहे हैं। चेन स्नैचिंग, लूट, हत्या, बच्चों का अपहरण, नशे का कारोबार, ये सब बांग्लादेशी घुसपैठिए और रोहिंग्या करते हैं।
बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठिये कैंसर है देश के लिए
ये हिन्दू मुसलमान का नहीं
पूरे हिंदुस्तान का मुद्दा हैये हत्या, लूट, चोरी, अपहरण, नशे , जनसंख्या विस्फोट में लगे है
कांग्रेस और AAP इन्हें बचा रहे हैं
रामनवमी पर हमलों को गम्भीरता से लेना होगा
बात देश की है pic.twitter.com/Ytka2ocI6F
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) April 21, 2022
उन्होंने अपने इस वीडियो को जारी रखते हुए आगे कहा की आज इनकी बस्ती में हनुमान जन्मोत्सव पर हमला हो गया। पुलिसकर्मियों पर गोली चल गई। कहाँ से आ रही है इन घुसपैठियों में इतनी हिम्मत? उन्होंने अपने इस वीडियो में सुप्रीम कोर्ट को बीच में लाते हुए कहा “इनको बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में बड़े-बड़े वकील इनके साथ खड़े हैं। ये देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। दिल्ली की सुरक्षा के लिए खतरा है। हमारे बच्चों के लिए खतरा हैं ये घुसपैठिए।”
वहीं इस वीडियो में उन्होंने कहा की मुझे लगता है कि सभी राजनीतिक पार्टियों को राजनीति से ऊपर उठकर इस घुसपैठ के मुद्दे पर एक होना चाहिए। इसको हिंदू-मुसलमान का मुद्दा मत बनाइए। ‘मुसलमान खतरे में है’, ‘मुसलमान पर हमला हो रहा है’ जैसे बयान न दें, ये घुसपैठिए हैं, ये कैंसर हैं। इसका समाधान सारे दिल्ली वालों को मिलकर करना होगा। देश के लोगों को एक होना होगा। ये हमारे-आपके बच्चों की सुरक्षा का मामला है। ये हिंदुस्तान की सुरक्षा का मामला है।
जानिए लाउडस्पीकर से पहले मस्जिदों में कैसे होती थी अजान! देखें पूरा वीडियो
गौरतलब है की हनुमान जन्मोत्सव पर जहाँगीरपुरी से शोभा यात्रा निकाली जा रही थी। शोभा यात्रा इलाके में स्थित मस्जिद के सामने पहुँची तो जुलूस पर पथराव किया गया और गोलियाँ चलाई गईं। हमले में पुलिसकर्मी और श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने मामले में कई गिरफ्तारियाँ भी की हैं। बुधवार (20 अप्रैल 2022) को उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने इलाके में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया।
(नोट:- ताजा खबरों को जानने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ें)
इसे भी जरूर ही पढ़िए:-
[…] देश के लिए कैंसर हैं बांग्लादेशी और रो… […]