यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर विरोधियों पर प्रहार करते हुए कहा “अरे! जो रामभक्तों पर गोलियां चलवाते थे, क्या वे राम मंदिर का निर्माण करते?”
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 4 जनवरी 2022 मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने यूपी के सहारनपुर का दौरा किया और इस दौरान क्षेत्र को 199 करोड़ की 112 विकास परियोजनाओं की सौगात प्रदान की। उन्होंने यहां अपने संबोधन के दौरान विरोधियों को भी खूब धोया। अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा “मैं पूछना चाहता हूं, क्या अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भगवान श्री राम मंदिर का भव्य निर्माण समाजवादी पार्टी करवाती? अरे! जो रामभक्तों पर गोलियां चलवाते थे, क्या वे राम मंदिर का निर्माण करते? लेकिन आपको ताकत ने उनको आज नाक रगड़ने के लिए मजबूर कर दिया है।”
अरे! जो रामभक्तों पर गोलियां चलवाते थे, क्या वे राम मंदिर का निर्माण करते? pic.twitter.com/hJxSPW7WpY
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 4, 2022
इस संबोधन के दौरान सीएम योगी ने कहा “भाइयों-बहनों आपने देखा होगा रंग बदलने में माहिर इन लोगों को आज देखकर के गिरगिट भी शरमा जाएगा की वास्तव में अबतक तो उसको ही ये उपलब्धि हासिल थी की वह समय के अनुरूप अपना रंग बदल देता था। लेकिन अपनी बोली भाषा में विपक्ष के नेता कैसे अपना रंग और रूप बदल रहे हैं, आज किसी को ‘राम मंदिर’ की याद आ रही है तो किसी को ‘भगवान श्रीकृष्ण’ की याद आ रही हैं, लेकिन जब सत्ता मिली थी तब तो पूरे प्रदेश को इन लोगों ने बेगाना बना दिया था।” आप भी देखिए यह वीडियो:-
आज किसी को 'राम मंदिर' की याद आ रही है तो किसी को 'भगवान श्रीकृष्ण' की… pic.twitter.com/j5ZSkGaTdP
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 4, 2022
यूपी के सीएम योगी ने कहा “पूर्व की सरकारों के द्वारा आग लगाई जाती थी। यह सरकार समृद्धि के लिए आग बुझाने का कार्य कर फायर सेंटर की स्थापना कर रही है। आज यहां से प्रदेशभर में फैले दर्जनों नए फायर स्टेशनों का लोकार्पण भी किया जा रहा है। पहले की सरकार आतंकवादियों के मुकदमे वापस लेती थी। हम आतंकवादियों को ठोंकने के लिए ATS का सेंटर बना रहे हैं। उत्तर प्रदेश का युवा केवल ‘युवा’ ही नहीं बल्कि ‘स्मार्ट युवा’ दिखेगा। एक करोड़ युवाओं को हम टैबलेट और स्मार्टफोन से आच्छादित करेंगे। एक करोड़ युवाओं के लिए डिजिटल एक्सेस की व्यवस्था अच्छे कंटेंट के साथ UP सरकार देने जा रही है।”
इसे भी जरूर ही पढ़िए:-
[…] […]