रामायण काल में लंका पहुंचने के लिए समुद्र पर प्रभु श्री राम की सेना ने पत्थरों से एक राम सेतु (Ram Setu) का निर्माण किया था, जो आज भी अस्तित्व में हैं।
अब उसी सत्यता को दर्शाती हुई एक फिल्म रिलीज होने वाली है, इस फिल्म का नाम है राम सेतु (Ram Setu) और इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में अभिनेता अक्षय कुमार ने फिल्म की पहली झलक को प्रस्तुत किया है, इस झलक में अक्षय कुमार और उनके साथी कुछ ऐसा देख रहे हैं जो सबसे दुर्लभ है।
आपको बताते चलें की ‘राम सेतु’ (Ram Setu) फिल्म के इस नए पोस्टर में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के अलावा जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) और सत्यदेव नजर आ रहे हैं, तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये तीनों सितारे किसी चीज को देखकर हैरान हो गए हैं। इस पोस्टर में जहां एक ओर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के लुक ने फैंस को सरप्राइज किया तो वहीं उनके हाथ में दिखी मशाल ने लोगों का ध्यान खींचा।
गौरतलब है की अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने ‘राम सेतु’ फिल्म की ये झलक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘राम सेतु की दुनिया को एक झलक, दिवाली 2022 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’ बता दें की इस फिल्म में अक्षय कुमार, जैकलीन और सत्यदेव के अलावा नुसरत भरूचा भी मुख्य किरदार में हैं। वहीं इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं जबकि विक्रम मोटवानी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।
अवगत करा दें की महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित ‘रामायण’ में इस राम सेतु का वर्णन हैं और आज भी राम सेतु का अस्तित्व मौजूद हैं। यह वर्तमान भारत के दक्षिण पूर्वी तट के किनारे रामेश्वरम द्वीप तथा श्रीलंका के उत्तर पश्चिमी तट पर मन्नार द्वीप के मध्य स्थित हैं, रामायण काल में प्रभु श्रीराम व उनकी वानर सेना द्वारा सीता माता को रावण से मुक्त कराने के लिए इस सेतु का निर्माण किया था। उस जमाने में श्री राम के नाम लिखे पत्थर भी पानी में तेर गए थे।
वहीं हिन्दू पुराणों की मान्यताओं के अनुसार इस सेतु का निर्माण अयोध्या के राज श्रीराम की सेना के दो सैनिक जो की वानर थे, जिनका वर्णन प्रमुखतः नल-नील नाम से रामायण में मिलता है, द्वारा किये गया था। बता दें की यह पुल 48 किलोमीटर (30 मील) लम्बा है तथा मन्नार की खाड़ी (दक्षिण पश्चिम) को पाक जलडमरूमध्य (उत्तर पूर्व) से अलग करता है। कुछ रेतीले तट शुष्क हैं तथा इस क्षेत्र में समुद्र बहुत उथला है, कुछ स्थानों पर केवल 3 फुट से 30 फुट (1 मीटर से 10 मीटर) जो नौगमन को मुश्किल बनाता है।
इसे भी जरूर ही पढ़िए:-
[…] Ram Setu फिल्म की दिखी पहली झलक, देखिए वर्तम… […]
[…] Ram Setu फिल्म की दिखी पहली झलक, देखिए वर्तम… […]
[…] Ram Setu फिल्म की दिखी पहली झलक, देखिए वर्तम… […]