राजस्थान के करौली में विवाद अभी समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है, वहीं बुधवार को BJYM अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या को राजस्थान पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा यानि की BJYM अध्यक्ष व बेंगलुरु दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या और भाजपा राजस्थान के प्रमुख सतीश पूनिया सहित कई अन्य नेताओं को राजस्थान पुलिस ने दौसा सीमा पर हिरासत में लिया और उन्हें करौली जाने से भी रोक दिया गया। बताते चलें की हिंदू नववर्ष पर शोभा यात्रा पर हुए पत्थरव के खिलाफ ये तमाम नेता करौली में न्याय यात्रा निकालने जा रहे थे।
इस दौरान तेजस्वी सूर्या ने कहा की हम किसी भी कीमत पर करौली जाएँगे। हम वहाँ शांति से जाएँगे। अगर वे हमें गिरफ्तार करते हैं, तो उन्हें करने दें। अभी हम जहाँ पर हैं, वहाँ पर धारा 144 नहीं लगी है। करौली जाना हमारा संवैधानिक अधिकार है। यह तानाशाही सरकार हमारे अधिकार छीन रही है, इसलिए हम विरोध कर रहे हैं। वहीं कुछ नेताओं ने तो राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए यहां तक कह दिया था की राजस्थान में कॉंग्रेस सरकार राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही है।
BJYM President Shri @Tejasvi_Surya detained !
The fight for justice will continue.#ChaloKarauli pic.twitter.com/3zn2NO0JEq
— BJYM (@BJYM) April 13, 2022
वहीं आपको बताते चलें की अपने राजस्थान के दौरे के दौरान तेजस्वी सूर्या ने कहा की बिहार में लालू प्रसाद के जंगलराज के बारे में हमने सुना था। आज अशोक गहलोत के जंगलराज को हम वास्तविक रूप में देख रहे हैं। करौली में जो हिंसा हुई, उसके पीड़ितों की कंडीशन इतनी बुरी है कि 20-20 साल के नौजवान अस्पताल के बिस्तर पर पड़े हुए हैं। यह तुष्टीकरण की राजनीति का परिणाम है। उन्होंने यह भी बताया की एसएमएस अस्पताल में भर्ती पीड़ित एईएन हर्ष से भी बात की है। कॉंग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने अमानवीय तरीके से मारपीट की है। अभी तक उनकी सर्जरी नहीं हो सकी है, क्योंकि उनकी हालत स्थिर नहीं है। जानवर की जैसे कॉंग्रेस विधायक बर्ताव कर रहे हैं।
तेजस्वी सूर्या ने कहा की राजस्थान में अशोक गहलोत के जंगलराज के खिलाफ बीजेपी युवा मोर्चा और बीजेपी पार्टी लगातार विरोध-प्रदर्शन करेगी। आने वाले दिनों में हम और उग्र स्वरूप में आंदोलन करेंगे। उन्होंने आग्रह किया कहा कि बीजेपी के जिन लोगों के करौली में चोट आई और हर्ष की हालत को पूरे देश को दिखाएं। तब पूरे देश को पता चलेगा राजस्थान में किस तरह का जंगलराज चल रहा है।
इसे भी जरूर ही पढ़िए:-