पंजाब के सीएम मान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे कहते हैं कि “मैं गुजरात में जगह-जगह जाकर सरकारी नोकरी देने का भाषण दे रहा हूँ और केजरीवाल जी कह रहे हैं रोज़गार ख़त्म कर देंगे”
प्राप्त जानकारियों के मुताबिक पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है। वीडियो में उन्होंने कहा, “” हम (AAP) हवा में बातें नहीं करते हैं, हम काम करते हैं। मैं गुजरात में भाषण दे रहा हूँ जगह-जगह जाकर, की सरकारी नोकरी देंगें। वहीं अरविंद केजरीवाल जी जगह-जगह जाकर बोल रहे हैं कि रोजगार खत्म कर देंगें। इस वीडियो डॉक्टर रिजवान अहमद ने शेयर किया है:-
“रोज़गार ख़त्म कर देंगे?” 🤔
मान साहब, सच बाहर गया। 😂🤣😎 pic.twitter.com/cX5i5EWNbV
— Dr. Syed Rizwan Ahmed (@Dr_RizwanAhmed) December 2, 2022
आपको बताते चलें कि इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) पर पैसों का लालच देकर गुजरातियों से वोट खरीदने का आरोप भी लगा था। ये आरोप उनके एक चुनावी बयान के कारण लगा था। जब हाल ही में ये कहा था कि भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) को वोट देने का कोई फायदा नहीं है, हाथ में पैसा तो केजरीवाल ही देगा।
नोरा फतेही ने कतर में आयोजित फीफा वर्ल्डकप में तिरंगे का यूं किया अपमान, वीडियो वायरल https://t.co/ammSJNwYoG
— News Cup (@NewsCup_IN) December 2, 2022
बता दें उन्होंने ये बयान गुजरात के अहमदाबाद में दिया था। सीएम केजरीवाल कहा था कि इस बार सभी लोग आम आदमी पार्टी को वोट दें। AAP की सरकार बनाने से हर परिवार को हर महीने 30 हजार रुपए का फायदा होगा। भाजपा को वोट देने से कोई फायदा नहीं है, आपको सिर्फ गुंडागर्दी और गाली-गलौज मिलेगी। हम आपकी बिजली मुफ्त करेंगे, महिलाओं को एक-एक हजार देंगे, पांच साल तक प्राइवेट स्कूलों को फीस नहीं बढ़ाने देंगे। हालाँकि इसके बाद वे विवादों में घिर गए थे। उन पर गुजरातियों को पैसों का लालच देकर वोट खरीदने के आरोप भी लगे।
नोरा फतेही ने कतर में आयोजित फीफा वर्ल्डकप में तिरंगे का यूं किया अपमान, वीडियो वायरल https://t.co/ammSJNwYoG
— News Cup (@NewsCup_IN) December 2, 2022
इसे भी जरूर ही पढ़िए:-