पश्चिम बंगाल से सटे राज्य झारखंड से बेहद ही हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, वीडियो में कांग्रेस सरकार के हालिया मंत्री हफीजुल हसन ने तमाम हिंदुओं को धमकी दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मंत्री हफीजुल हसन (Minister Hafeezul Hassan) ने कहा “सबको पता है कि जो हो रहा है, केंद्र सरकार के द्वारा जो किया जा रहा है हमारे साथ तो उसमें हम सबका नुकसान है। अगर हम 20 परसेंट हैं तो आप 80 परसेंट हैं, 70 परसेंट हैं, लेकिन ज्यादा डिस्टर्ब होगा तो मेरा 20 घर बंद होगा तो आपका 70 घर बंद होगा।” आप भी देखिए यह वीडियो:-
ये है हेमंत सरकार का असली चेहरा.
अगर मुख्यमंत्री जी में हिम्मत है तो इस मंत्री का इस्तीफा ले कर दिखाएं. pic.twitter.com/TGpS6WLnni
— Deepak Prakash (@dprakashbjp) April 27, 2022
आपको बताते चलें की इस समय हफीजुल हसन झारखंड राज्य के पर्यटन, युवा, अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हैं। उनके इस वीडियो के सामने आने के बाद कुछ लोग हसन का धमकी का सीधा मतलब यह निकाल रहे हैं कि अगर 20 प्रतिशत मुस्लिम जनसंख्या को परेशान किया गया तो 70 प्रतिशत हिंदुओं को इसका परिणाम भुगतना होगा। बता दें कि हफीजुल हसन झारखंड के मधुपुर से विधायक हैं। बता दें की मंत्री हसन अक्सर केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में विवाद बयान दे देते हैं।
गौरतलब है की इसके पहले हसन ने लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाकर 18 साल से 21 साल करने का विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि लड़कियों का शारीरिक विकास लड़कों की अपेक्षा तेजी से होता है, इसलिए लड़कियों की शादी ‘बाली उमर’ में ही कर देनी चाहिए। वहीं मुधुपुर विधानसभा सीट से विधायक ने इसके पीछे यह दलील दी थी कि लड़कियों का शारीरिक विकास लड़कों की अपेक्षा अधिक तेजी से होता है। इसे देखते हुए शादी की उम्र घटाकर 16 साल कर देनी चाहिए। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि शादी की आयु कम न हो, तो कम से कम इसे 18 साल ही रहने दिया जाए।
अपने पिता की करतूतों का बेटे के सर चढ़ा नशा, बाप-बेटे ने किया डॉक्टरी को बदनाम
इसे भी जरूर ही पढ़िए:-
[…] […]