एक टीवी डिबेट के दौरान नूपुर शर्मा के एक बयान के बाद देश और दुनिया भर में बड़ा अजीब सा माहौल बन चुका है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा का समर्थन किया है और कहा है कि भारत इस्लामिक मुल्क अफगानिस्तान नहीं है। बता दें कि प्रोपगेंडबाजों ने नूपुर शर्मा के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें बदनाम किया कि उन्होंने मुस्लिमों के पैगंबर मुहम्मद का अपमान किया था।
आपको बताते चलें की अब इस मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी एंट्री ले ली है, कंगना ने कहा “नूपुर को अपने मन की बात कहने की पूरी आजादी है। उन्हें दी गई हर तरह की धमकी मैंने देखी है। हिंदू देवताओं को हर दिन अपमानित किया जाता है तो हम कोर्ट जाते हैं। ये अफगानिस्तान नहीं है। हमारे पास एक व्यवस्था में चलने वाली सरकार है, जिसे लोगों ने ही चुना है।”
उन्होंने आगे कहा “इस पूरी प्रोसेस को लोकतंत्र कहते हैं। यह बात सिर्फ उन लोगों के लिए है, जो हमेशा इस बात को भूल जाते हैं।” वहीं इस पूरे मामले में फिल्म प्रोड्यूसर और अभिनेता अशोक पंडित ने एक ट्विस्ट पोस्ट कर नूपुर शर्मा का समर्थन किया है। उन्होंने कतर और वहाँ के लोगों के नमकहराम (कृतघ्न) व्यक्तित्व का बताकर उनकी आलोचना की।
पंडित ने अपने एक ट्वीट में लिखा “कतर जैसे इस्लामिक मुल्क नूपुर शर्मा के बयान पर भारत को उपदेश दे रहा है। ये लोग चुके हैं कि ये वही भारत है, जिसने कोरोना की वैक्सीन भेजकर उनकी जान बचाई। अन्य देशों ने उनके अनुरोधों को ठुकरा दिया था। नमकहराम।” इसके साथ-साथ फरहान अख्तर जैसे लोगों ने नूपुर शर्मा की माफी को स्वीकार करने लायक नहीं बताया था। फरहान अख्तर ने कहा था “जबरन मँगवाई गई माफी कभी दिल नहीं माँगी जाती।”
इसे भी जरूर ही पढ़िए:-
[…] नूपुर शर्मा के समर्थन में उतरीं कंगना,… […]