हाल ही में राजस्थान के करौली जिले में हिंदू नववर्ष पर शोभा यात्रा पर कुछ असामाजिक तत्वों ने पत्थरों से हमला कर दिया, वहीं अब रामनवमी की शोभा यात्रा पर भी ठीक इसी प्रकार का एक ओर मामला सामने आया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कर्नाटक (Karnataka) के कोलार (kolar) में रामनवमी (Ram Navami) के अवसर पर शोभा यात्रा निकाली जा रही थी। जब ये यात्रा जहांगीर मोहल्ले (Jahangir Mohalla) से गुजर रही थी, तो कुछ शरारती तत्वों ने पथराव किया, जिससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया।
आपको बताते चलें की फिलहाल इलाके में कड़े पुलिस बंदोबस्त किए गए हैं, स्थिति नियंत्रण में है। रामनवमी (Ram Navami) के मौके पर निकल रही शोभा यात्रा पर पथराव के बाद कर्नाटक (Karnataka) के कोलार (kolar) में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है की किस तरह लोग राम भक्तों पर पत्थरों की बारिश कर रहे हैं।
Mulbagal Kolar District Hindutva outfits Sri Ram Shobhayatra rally, Stone pelting, Section 144 has been imposed. #Kolar #Mulbagal #ಶೋಭಾಯಾತ್ರೆ #shriram #newscup pic.twitter.com/xqSpYtnnpX
— News Cup (@NewsCup_IN) April 9, 2022
गौरतलब है की हाल ही में राजस्थान के करौली में भी हिंदू समुदाय की तरफ से निकाले जा रहे जुलूस पर पथराव हुआ था। राजस्थान के करौली शहर में नव संवत्सर के अवसर पर निकाली जा रही बाइक रैली के बाद हिंसा भड़क गई थी, मुस्लिम बहुल क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव के चलते आगजनी व हिंसा की घटनाएं हुई थीं।
बताया यह भी जा रहा है की इस दौरान रैली में शामिल लोगों पर भारी पथराव शुरू हो गया था। इसके साथ ही लगभग 100-150 लोगों ने लाठी और डंडा लेकर हमला कर दिया था, इस हमले में 11 लोगों के साथ 8 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। वहीं इस घटना को लेकर राजस्थान के मुख्य मंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को इस घटना का जिम्मेदार ठहराया।
इसे भी जरूर ही पढ़िए
[…] कर्नाटक के कोलार में हुई करौली जैसी घट… […]
[…] कर्नाटक के कोलार में हुई करौली जैसी घट… […]
[…] कर्नाटक के कोलार में हुई करौली जैसी घट… […]
[…] कर्नाटक के कोलार में हुई करौली जैसी घट… […]