दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे कहते हैं “देश को आजाद हुए 70 साल हुए हैं!”
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पंजाब में सत्ता परिवर्तन करने वाली आम आदमी पार्टी अब हिमाचल में भी झाड़ू से विपक्ष का सूपड़ा साफ करना चाहती है। इसी तैयारी में सोलन में सोमवार को आप के 9,193 पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस दौरान सीएम ने अपने सम्बोधन में ये बात कहीं:-
वीडियो क्रेडिट: सोशल मीडिया– pic.twitter.com/PBngya3nix
— News Cup (@NewsCup_IN) July 26, 2022
दावा किया गया कि हिमाचल की हर पंचायत पर अब आप का एक पदाधिकारी मौजूद है। इस मौके पर वर्चुअल अंदाज में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी जुड़े थे। अब अपने संबोधन के दौरान अरविंद केजरीवाल से एक भूल हो गई। पार्टी की विचारधारा बताने के बाद वे तमाम कार्यकर्ताओं को एक संदेश देना चाहते थे, वे कह रहे थे कि देश को आजाद हुए 70 साल हो गए।
पीएम मोदी ने किया राष्ट्रपति का अपमान, प्रणाम का नहीं दिया जवाब: देखें पूरा वीडियो https://t.co/kID1hYR1OC
— News Cup (@NewsCup_IN) July 25, 2022
अब आप संयोजक इतना बोले ही थे कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें टोक दिया। उनकी तरफ से केजरीवाल को तुरंत करेक्ट किया गया। उन्होंने कहा कि देश को आजाद हुए 70 नहीं 75 साल हो गए हैं। इसके बाद केजरीवाल ने अपनी बात को ठीक करते हुए संबोधन को जारी रखा। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर दिल्ली के सीएम को खूब आलोचना भी हो रही है।
पीएम मोदी ने किया राष्ट्रपति का अपमान, प्रणाम का नहीं दिया जवाब: देखें पूरा वीडियो https://t.co/kID1hYR1OC
— News Cup (@NewsCup_IN) July 25, 2022
गौरतलब है की अपने संबोधन के दौरान अरविंद केजरीवाल ने पार्टी की विचारधारा से विस्तार से बात की। जोर देकर कहा गया कि उनकी पार्टी भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की सिर्फ तीन विचारधारा है- कट्टर ईमानदारी, कट्टर देशभक्ति और कट्टर इंसानियत। हमे देश की सेवा करनी है, जरूरत पड़ने पर देश के लिए जान दे देनी है। किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करना है।
पीएम मोदी ने किया राष्ट्रपति का अपमान, प्रणाम का नहीं दिया जवाब: देखें पूरा वीडियो https://t.co/kID1hYR1OC
— News Cup (@NewsCup_IN) July 25, 2022
इसे भी जरूर ही पढ़िए:-