पंजाब के पटियाला में आज जुलूस निकालते समय 2 गुटों के बीच में हिंसक झड़प हो गई, इस घटना के बीच खालिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पंजाब के पटियाला में जुलूस निकालने पर दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई. इस दौरान पुलिस पर भी पथराव हुआ। अब तक मिली जानकारी के अनुसार शिवसेना के मार्च को लेकर तनाव हुआ था, जुलूस में खलिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। इस घटना में पुलिस के कई जवान घायल हुए हैं। इस वीडियो में स्पष्ट सुना जा सकता है की हिंसा करने वाले कैसे खुलेआम खालिस्तान जिंदाबाद का नारा लगा रहे हैं:-
पटियाला: खालिस्तान जिंदाबाद, राज करेगा खालसा के नारे. पंजाब पुलिस के SHO पर तलवार से हमला, पत्थरबाजी और फायरिंग की भी खबर, स्थिति तनाव पूर्ण#Patiala pic.twitter.com/aVL9yu8RA7
— News Cup (@NewsCup_IN) April 29, 2022
आपको बताते चलें की शिवसैनिक खलिस्तान के खिलाफ मार्च निकाल रहे थे। तभी खलिस्तान समर्थकों ने इस मार्च का विरोध किया। देखते-देखते दोनों गुटों के बीच हिंसक झड़प होने लगी। कुछ खलिस्तानी समर्थक लंगर भवन पर चढ़कर पत्थरबाजी करने लगे। हालात बिगड़ते देख वहां भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने हालात कंट्रोल करने के लिए कई हवाई फायर भी किए।
Ram Setu फिल्म की दिखी पहली झलक, देखिए वर्तमान राम-सेतु की अद्भुत तस्वीरें
बताया जा रहा है कि एक संगठन ने जहां पुलिस पर पथराव किया तो दूसरे ने संगठन ने पुलिस पर तलवार से हमला किया। जानकारी के अनुसार दोनों संगठन फव्वारा चौक की तरफ जुलूस की शक्ल में जाना चाह रहे थे, लेकिन पुलिस का कहना है दोनों के पास वहां जाने की अनुमति नहीं थी। इस बवाल में एक एसएचओ के घायल होने की भी खबर है, पुलिस के तीन-चार जवान घायल हुए हैं।
योगी से डरकर यूपी में मोमिन खुद उतारने लगे लाउडस्पीकर: देखें पूरा वीडियो
गौरतलब है की खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 29 अप्रैल को पंजाब के सभी सरकारी बिल्डिंगों पर खालिस्तान का झंडा फहराने की घोषणा की थी। इतना ही नहीं झंडा फहराकर वीडियो भेजने वालों एक लाख डॉलर तक का इनाम देने की भी ऐलान किया था। मालूम हो कि सरकार ने गुरपतवंत पन्नू के भारत आने पर बैन लगा रखा है, गुरपतवंत सिंह पन्नू सिख फॉर जस्टिस का प्रमुख है।
झारखंड की कांग्रेस सरकार के मंत्री हसन हिंदुओं को दी ये बड़ी धमकी: देखें वीडियो
इसे भी जरूर ही पढ़िए:-
[…] खालिस्तान जिंदाबाद, राज करेगा खालसा: प… […]