शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ का नया गाना बेशर्म रंग (Besharam Rang) रिलीज हो गया है और उसका वीडियो सामने आते ही लोग भड़क उठे हैं।
प्राप्त जानकारियों के मुताबिक शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान (Pathan) का पहला गाना रिलीज हो चुका है। गाने में दीपिका पादुकोण बिकीनी पहने बेहद ही बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं। उनके फैंस को उनका ये लुक बहुत पसंद आ रहा है, लेकिन कई लोग इस पर भड़क उठे हैं। लोग सोशल मीडिया के माध्यम से दीपिका को खूब खरी-खोटी भी सुना रहे हैं। देखिए गाने का वीडियो:-
इस गाने को लेकर नेटिजन्स का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं आ रहा है। एक यूजर ने इस गाने को लेकर ट्वीट किया है कि “अत्यंत ही वाहियात है ये सभी looks और जिस तरह से महिला को नग्न करके इस चलचित्र में दिखाया जा रहा है इससे ये लोग एक संदेश साफ-साफ देना चाहते ह की बॉलीवुड का सिर्फ एक ही उद्देश्य ह की भारत और उसकी मर्यादा को खत्म करना”
अत्यंत ही वाहियात है ये सभी looks
और जिस तरह से महिला को नग्न करके इस चलचित्र में दिखाया जा रहा है इससे ये लोग एक संदेश साफ-साफ देना चाहते ह की बॉलीवुड का सिर्फ एक ही उद्देश्य ह की भारत और उसकी मर्यादा को खत्म करना#BoycottPathaan pic.twitter.com/LuUG9s4IsV— Sourav legha (@Souravharilegha) December 12, 2022
वहीं इस गाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक अन्य यूजर ने कहा, “इस राष्ट्र के युवाओं को अपने लक्ष्य से भटकाने के लिए बॉलीवुड ऐसी नीच हरकतें करता है। ताकि युवा अपनी संस्कृति को भूल जाएं और इस तरह नग्न और वाहियात चीजों में ही रह जाएं। लोगों को बॉलीवुड ने पहले ही बहुत चुना लगाया है, लेकिन अब ओर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
इस राष्ट्र के युवाओं को अपने लक्ष्य से भटकाने के लिए बॉलीवुड ऐसी नीच हरकतें करता है। ताकि युवा अपनी संस्कृति को भूल जाएं और इस तरह नग्न और वाहियात चीजों में ही रह जाएं। लोगों को बॉलीवुड ने पहले ही बहुत चुना लगाया है, लेकिन अब ओर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
— Mukesh Kumar (@writer_mukeshk) December 12, 2022
एक ओर यूजर ने इस पर लिखा कि लोगों को अब जागरूक होने की जरूरत है। भारत जैसे पवित्र और धार्मिक देश में इस तरह की चीजों के खिलाफ होना पड़ेगा। नहीं तो बॉलीवुड इस देश की संस्कृति को खा जाएगा। दीपिका जैसी अभिनेत्री को शर्म आनी चाहिए और इस तरह के वाहियात वीडियो को अपनी जिंदगी से दूर रखना चाहिए। जागो भारतीयों जागो।
लोगों को अब जागरूक होने की जरूरत है। भारत जैसे पवित्र और धार्मिक देश में इस तरह की चीजों के खिलाफ होना पड़ेगा। नहीं तो बॉलीवुड इस देश की संस्कृति को खा जाएगा। दीपिका जैसी अभिनेत्री को शर्म आनी चाहिए और इस तरह के वाहियात वीडियो को अपनी जिंदगी से दूर रखना चाहिए #boycottpathan
— Suresh Kumar (@Bsuresh994) December 12, 2022
इसे भी जरूर ही पढ़िए:-
[…] […]
[…] […]