ज्ञानवापी सर्वे के बीच सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने एक भड़काऊ बयान जारी कर दिया है, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क (Shafiqur Rahman Barq) ने रविवार को दावा किया कि वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में कोई ‘शिवलिंग’ नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह स्थिति 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पैदा की जा रही है। आप भी सुनिए शफीकुर्रहमान बर्क का विवादित बयान:-
मस्जिद कोई नहीं छीन सकता, जो भी कुर्बानी देनी पड़ेगी हम देंगे-शफीकुर्रहमान बर्क,सपा नेता #Gyanvapi pic.twitter.com/IEiXXhK3El
— Zee News (@ZeeNews) May 22, 2022
आपको बताते चलें की समाजवादी पार्टी के सांसद का बड़ा बयान सामने आया है। शफीकुर्रहमान बर्क ने अपने इस बयान में आगे कहा कि हमसे मस्जिद कोई नहीं छीन सकता। जो भी कुर्बानी देनी पड़ेगी हम देंगे, हम मरते दम तक ज्ञानवापी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा है कि मुसलमानों से कोई ज्ञानवापी नहीं ले सकता है। बर्क ने यह भी कहा कि अयोध्या में भले ही राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन वहां एक मस्जिद है।
वहीं संभल से सपा सांसद बर्क ने पार्टी कार्यालय के बाहर ज्ञानवापी मस्जिद से जुड़े एक सवाल के जवाब में पत्रकारों से कहा की ये परिस्थितियां 2024 के चुनावों के मद्देनजर पैदा की जा रही हैं। अगर आप इतिहास की गहराई में जाते हैं तो पता चलता है कि ज्ञानवापी मस्जिद में कोई ‘शिवलिंग’ नहीं था। यह सब गलत है। बता दें की इससे पहले भी बर्क कई बार विवादित बयान दे चुके हैं।
बताया जा रहा है की बर्क सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिलने लखनऊ पहुंचे थे। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर उन्होंने कहा “मैं अब भी कहता हूं कि वहां मस्जिद है। राम मंदिर ताकत के बलबूते बनाया जा रहा है।” सपा सांसद ने आरोप लगाया “हमें (मुसलमानों को) निशाना बनाया जा रहा है। मस्जिदों पर हमला किया जा रहा है। सरकार ऐसे नहीं चलती है। सरकार को ईमानदारी से कानून का पालन करना चाहिए। हालांकि, प्रदेश में कानून की हुकूमत नहीं है, बुलडोजर की हुकूमत है।”
इसे भी जरूर ही पढ़िए:-