आइटम सॉन्ग्स में अपने डांस से फेमस हुई बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ने कतर में फीफा वर्ल्ड कप के एक कार्यक्रम के दौरान तिरंगे का अपमान कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कतर में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) में नोरा फतेही को परफॉर्म करने का एक खास मौका मिला। उनके इस परफॉर्म की कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही हैं। इन्हीं में से एक में वो एक्ट के दौरान स्टेज पर जय हिंद का नारा लगाते हुए भारतीय राष्ट्र ध्वज तिरंगा लहरा रही हैं। बताया जा रहा है इसी दौरान उन्होंने तिरंगे का अपमान भी कर दिया। देखें वायरल वीडियो:-
View this post on Instagram
नोरा फतेही ने यूं किया तिरंगे का अपमान
आपको बताते चलें कि फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup 2022) फैन फेस्टिवल के इस एक वीडियो को अर्शिन के मधु (Arshin k madhu) नामक एक इंस्टाग्राम यूजर द्वारा शेयर किया गया है। वायरल हो रहे वीडियो में नोरा तिरंगे को उल्टा उठाती है, वह हरे रंग को ऊपर और भगवे रंग को नीचे कर देती हैं। बस इस दृश्य को लेकर सोशल मीडिया पर लोग नोरा पर तिरंगे का अपमान का आरोप लगा रहा हैं।
बेंगलुरु में स्कूली बच्चों के बैग में मिले सिगरेट, पिल्स, शराब और कंडोम: पढ़ें पूरी रिपोर्ट https://t.co/oOxZfi1c6S
— News Cup (@NewsCup_IN) December 1, 2022
बताया यह भी जा रहा है कि स्टेज पर तिरंगा उठाने के बाद नोरा कहती हैं, “इंडिया चाहे फीफा वर्ल्ड कप में नहीं है, लेकिन हम हमारे म्यूजिक और डांस से इस फेस्ट का हिस्सा हैं।” वहीं जानकारी यह भी सामने आ रही है कि नोरा की ये सब बातें सुनकर वहाँ मौजूद लोगों ने खूब हूटिंग भी करी। नोरा के साथ-साथ लोगों ने भी जय हिंद के नारे लगाए। स्टेडियम में इंडिया, इंडिया का नारा भी खूब जोर से गूँजने लगा। वहीं इसी जोश में नोरा से कई बार अन्य कुछ गलतियाँ भी हुईं।
शराब घोटाले के मामले में मनीष सिसोदिया ने बार-बार फ़ोन बदले और सबूत नष्ट किए: EDhttps://t.co/eb1ydub0pu
— News Cup (@NewsCup_IN) December 1, 2022
इसे भी जरूर ही पढ़िए:-
[…] नोरा फतेही ने कतर में आयोजित फीफा वर्ल… […]
[…] नोरा फतेही ने कतर में आयोजित फीफा वर्ल… […]