जुम्मे की नमाज के बाद झारखंड में हुए दंगों के बाद एक एक मुदस्सिर की अम्मीजान का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पीएम मोदी को खुलेआम धमकी दे रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार झारखंड की राजधानी राँची में 10 जून 2022 (शुक्रवार) को जुमे की नमाज़ को हुई हिंसा में एक और खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक हिंसा के लिए भीड़ जुटाने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया था। इस ग्रुप का नाम ‘वासेपुर गैंग’ दिया गया था। पुलिस इस ग्रुप के एडमिन की तलाश कर रही है। वासेपुर झारखंड का ही एक स्थान है जो राँची के बगल के धनबाद जिले में स्थित है।
फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ ट्रेलर का ये सीन आपके रोंगटे खड़े कर देगा: Trailer Review! https://t.co/CgWJbiTIBg
— News Cup (@NewsCup_IN) June 15, 2022
आपको बताते चलें हिंसा के दौरान मारे गए मुदस्सिर की अम्मीजान ने पुलिस को धमकी दी है। एक इंटरवियु में उन्होंने कहा “गुंडई अब नहीं चलने वाली। वो वर्दी में गुंडा बनेंगे? क्या सोच कर रखा है कि FIR नहीं लिखेगा? ईंट का ईंट बजा देंगे। उन्हें FIR हर हाल में लिखना होगा वरना हम उन्हें शांति से नहीं रहने देंगे। मेरे बाबू को कैसे मारा? वो सिर्फ इस्लाम जिंदाबाद बोला था।”
फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ ट्रेलर का ये सीन आपके रोंगटे खड़े कर देगा: Trailer Review! https://t.co/CgWJbiTIBg
— News Cup (@NewsCup_IN) June 15, 2022
अम्मीजान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कहती है की “क्या सरकार ने उन्हें (पुलिसवालों) को आदेश दिया था कि जो इस्लाम जिंदाबाद बोले उसे गोली मार देना ? मेरा बेटा अभी 10 वीं का एग्जाम दिया था और कम्प्यूटर भी पढ़ रहा था। वहाँ लिटिल-लिटिल बच्चा था। कोई बड़ा नहीं था। उन्हें गोली मरने के लिए क्या मोदी ने कहा था? हम हर चैनल में देखना चाहते हैं ये। वरना मैं आप लोगों को मोदी का दल्ला समझूँगी।”
उसने कहा “आज मेरे दिल में आग लगी है। क्या मेरा बच्चा किसी की मुंडी काट रहा था? मुसलमानों पर फायरिंग क्यों की? क्या सोच रहा है मोदी कि 1 करोड़ फ़ौज खड़ी कर के मुसलमान को दबोच लेगा? वो कभी नहीं कर पाएगा। अभी तो एक बच्चा गया है। मेरे साथ 10 बच्चे सिर कटाने के लिए खड़े हैं। मुझे मुआवजा नहीं बल्कि जान के बदले जान चाहिए।”
फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ ट्रेलर का ये सीन आपके रोंगटे खड़े कर देगा: Trailer Review! https://t.co/CgWJbiTIBg
— News Cup (@NewsCup_IN) June 15, 2022
वीडियो में उसने आगे कहा “जिसने मेरे बच्चे को मारा है मुझे उसकी जान चाहिए। चाहे वो पुलिस वाला हो या मंदिर में घंटा बजाने वाला। मोदी तूने गलत औरत से पंगा ले लिया।” वहीं इसी वीडियो में मुदस्सिर की अम्मी के साथ बैठी और औरतें बोल रहीं “इस्लाम जिंदाबाद था और इस्लाम ही जिंदाबाद रहेगा। एक मुदस्सिर शहीद हुआ है तो 100 मुदस्सिर पैदा होगा। वही जिंदाबाद करेगा। जितनी भी अन्य जातियाँ हैं, एक दिन सब खत्म होनी हैं। इस्लाम ही रहेगा। ये सारी दुनिया इस्लाम से ही ज़िंदा है। जब तक इस्लाम है तब तक ही ये दुनिया है।”
फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ ट्रेलर का ये सीन आपके रोंगटे खड़े कर देगा: Trailer Review! https://t.co/CgWJbiTIBg
— News Cup (@NewsCup_IN) June 15, 2022
इसे भी जरूर ही पढ़िए:-