हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, यह वीडियो गुजरात के सूरत के एक कॉम्प्लेक्स का बताया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गुजरात (Gujarat) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सूरत के चौकबाजार इलाके में हेरिटेज कॉम्प्लेक्स के अंदर एक दरगाह (Dargah at Heritage building in Surat) दिखाई दे रही है। वीडियो शूट करने वाले शख्स का आरोप है कि यह दरगाह रातों-रात बनी है। एक दिन पहले यह दरगाह इस स्थान पर नहीं थी। आप भी देखिए यह वीडियो:-
आपको बताते चलें की वीडियो बनाने वाले शख्स को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है “इस स्थान पर कब्जा कर लिया गया है। यहाँ पर झाड़-फूँक और दिया लगाया गया है। इस पूरी जमीन पर धीरे-धीरे कब्जा किया जा रहा है।” उस व्यक्ति ने कहा की कल तक यह चीज यहाँ पर नहीं थी। सार्वजनिक स्थान पर ये चीज बनाई जा रही है।
देखें उर्फी जावेद का अब तक का सबसे हॉट वीडियो, कभी दिया था इस्लाम पर विवादित बयान
इस व्यक्ति ने आगे कहा की “आप लोगों को सोचना है कि ये चीज यहाँ पर रहनी चाहिए या नहीं रहनी चाहिए। ये आप लोगों का निर्णय है। आज यहाँ कब्जा हुआ है। कल आपके घरों पर कब्जा होगा तो आप सोच लीजिए कि आपको क्या करना है। ये गैजन शाह वालिद की दरगाह-वरगाह बनाई गई है। इसका काम अभी भी चल रहा है। अभी भी हमारे पास टाईम है कि समय रहते इसका विरोध किया जाए। अगर बात आगे पहुँच गई तो आप हाथ पर हाथ धरे बैठे रहेंगे।”
कुछ जानकारियों के मुताबिक जिस जमीन पर दरगाह बनी है, पुलिस उसके मालिक की तलाश कर रही है। जब दरगाह के मामले में पुलिस से संपर्क किया गया तो एक अधिकारी ने बताया कि स्वामित्व के रिकॉर्ड से पता चलता है कि जमीन तीन पक्षों की है। एक पक्ष सूरत नगर निगम है, एक सरकारी जमीन है और एक प्राइवेट पार्टी है। वह प्राइवेट पार्टी कौन है, जिसका जिक्र नहीं किया गया। उसको लेकर सूरत पुलिस ने बताया कि जाँच में पाया गया है कि यह 5-6 ट्रस्टियों वाला एक ट्रस्ट है। पुलिस ने कहा कि वे भूमि के स्वामित्व के बारे में अधिक जानकारी के लिए शहरों का सर्वेक्षण कर रहे हैं।
राजस्थान में मंदिर के बाद गौशाला पर चला गहलोत का बुलडोजर, भागती रहीं गौमाता: देखें वीडियो
इसे भी जरूर ही पढ़िए:-
[…] सूरत में रातों-रात दरगाह बनाकर एक कॉम्… […]