कॉंग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी इन दिनों अपनी भारत जोड़ो यात्रा में लगे हुए हैं। हाल ही में उन्होंने एक बयान में माना कि इस यात्रा में कुत्ते, सूअर और भैंसे भी आई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कॉंग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) के नेतृत्व में चल रही कॉंग्रेस पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शनिवार (24 दिसंबर 2022) को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंच गई। इस मौके पर सांसद गांधी ने दिल्ली में लाल किले के पास लोगों को संबोधित भी किया और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। सांसद गांधी के इसी भाषण का एक वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है:-
अरे भाई ये कह क्या रहा है।
मतलब यात्रा में आने वाले सभी कुत्ते, सूअर और भैस है… pic.twitter.com/BT4OVZg8Ag
— Naveen Kr Jindal 🇮🇳 (@naveenjindalbjp) December 24, 2022
इस वायरल हो रहे वीडियो में उन्होंने कुत्ते सहित कई जानवरों का नाम लेते हुए भारत जोड़ो यात्रा को प्रेम और अहिंसा का ज्ञान देने वाला बताया। सांसद गांधी ने कहा कि पता नहीं इसमें (यात्रा में) आपने देखा होगा या नहीं… इसमें कुत्ते भी आए… अगर आप टीवी देख रहे होते तो आपने एक चीज़ देखी होगी कि कुत्ते को किसी ने नहीं मारा… किसी ने नहीं मारा… इसमें गाय भी आई, भैंस भी आई… सुअर भी आए… मैंने देखा…
आशा पारेख ने हिंदुओं की आस्था को बताया छोटी सोच, वीडियो में दीपिका ने पहनी भगवा बिकीनी https://t.co/fvgSbw4Tkg
— News Cup (@NewsCup_IN) December 24, 2022
अपने भाषण को जारी रखते हुए उन्होंने आगे कहा कि तो सब जानवर आए और यहां पर कोई नफरत नहीं… जैसा हमारा हिन्दुस्तान है वैसे ही यह यात्रा है… कोई नफरत नहीं, कोई हिंसा नहीं, कोई गलत सवाल नहीं। भारत जोड़ो यात्रा में कोई नफरत नहीं थी। ना कोई हिंसा थी। कभी कोई अगर गिर जाता, तो एक सेकेंड उठा लेता था। जैसे हरियाणा के पीसीसी चीफ गिरे तो एक सेकेंड में लोगों ने उन्हें उठा लिया।
आशा पारेख ने हिंदुओं की आस्था को बताया छोटी सोच, वीडियो में दीपिका ने पहनी भगवा बिकीनी https://t.co/fvgSbw4Tkg
— News Cup (@NewsCup_IN) December 24, 2022
गौरतलब है कि राहुल गांधी कई बार अपने ही भाषणों के कारण ट्रोल होते आए हैं और इस बार इसी भाषण ने ये काम फिर से कर दिया है। सोशल मीडिया अब तरह-तरह के मीम वायरल होने लगे हैं। वहीं कई राजनीतिक हस्तियाँ भी सांसद गांधी के मजे लेने से नहीं चूक रहे हैं। भाजपा नेता शहजाद ने ट्वीट कर लिखा, “कुत्ते आये – कुत्ते को किसी ने नहीं मारा गाय आयी भैंस आयी सूवर भी आया । श्री राहुल गांधी अपनी यात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी पेश करते हुए”
आशा पारेख ने हिंदुओं की आस्था को बताया छोटी सोच, वीडियो में दीपिका ने पहनी भगवा बिकीनी https://t.co/fvgSbw4Tkg
— News Cup (@NewsCup_IN) December 24, 2022
इसे भी जरूर ही पढ़िए:-
[…] […]