प्रभु श्री राम के जन्म का उत्सव मना रहे लोगों पर मुंबई पुलिस ने कार्यवाही करते हुए ‘राम रथ’ को जब्त कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने शिवसेना भवन के बाहर लाऊडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाया। यह कार्यक्रम रामनवमी के मौके पर किया गया था। इस मौके पर MNS द्वारा लगाए गए पोस्टरों में राज ठाकरे को बाल ठाकरे की विरासत सँभालने वाला बताया गया है। इस मौके पर हनुमान चालीसा बजा रहे वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया।
Maharashtra | MNS has announced to put a loudspeaker outside Shiv Sena Party HQ 'Shiv Sena Bhawan' in Mumbai and play Hanuman Chalisa on it today on the occasion of #RamNavami pic.twitter.com/CkQXME2aeX
— ANI (@ANI) April 10, 2022
वहीं आपको बताते चलें की इस कार्यक्रम के आयोजक मनसे नेता यशवंत किल्लेकार को भी हिरासत में ले लिया गया है, उन्हें शिवाजी पार्क थाने में रखा गया है। साथ ही इस पूरे घटना क्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस वीडियो में वह ‘राम रथ’ भी दिखाई दे रहा है, जिससे लाऊडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाया जा रहा था। आप भी देखिए पूरा वीडियो:-
श्रीराम नवमीच्या दिवशी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेनेच्या 'श्रीराम रथा'ला पोलिसांनी रोखलं. दादरमध्ये महाराष्ट्र सैनिकांना पोलिसांनी अटक केली.#रामनवमी #RamNavami #MNSAdhikrut pic.twitter.com/gg4QSAwK2d
— MNS Adhikrut – मनसे अधिकृत (@mnsadhikrut) April 10, 2022
गौरतलब है की रामनवमी के अवसर पर मनसे ने श्रीराम रथ यात्रा भी निकाली थी। इस यात्रा को भी पुलिस ने दादर इलाके में रोक दिया है। हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र सरकार के इस कदम को सत्ता का दुरूपयोग बताया है। MNS के मुताबिक, यह रामराज्य का अपमान है। वहीं शिवसेना भवन पर हनुमान चालीसा बजाने के मनसे के कार्यक्रम को आदित्य ठाकरे ने स्टंट बताया है। उन्होंने कहा “जो पार्टी खत्म हो चुकी है उसके ऐसे स्टंट को हम भाव नहीं देते।”
इसे भी जरूर ही पढ़िए
[…] […]
[…] […]
[…] 🚩महाराष्ट्र में ‘राम रथ’ को किया जब्त, शिवसेना भवन के सामने ‘हनुमान चालीसा’ बजाना हुआ पाप: देखें वीडियो👇https://www.newscup.in/ram-rath-confiscated-in-maharashtra-playing-hanuman-chalisa-in-front-of-shiv-… […]
[…] […]
[…] […]