कॉंग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने हाल ही में राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से की है। वहीं उन्होंने भाजपा को रावण करार दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कॉंग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने हाल ही में कॉन्ग्रेसी सांसद राहुल गांधी की तुलना भगवान श्री राम से कर दी। उन्होंने एक बयान के दौरान कहा, “भगवान राम की ‘खड़ाउ’ बहुत दूर तक जाती है। कभी-कभी जब राम जी नहीं पहुंच पाते तो भरत खड़ाऊ लेकर जगह-जगह जाते हैं। हमारे ज़रिए अब खड़ाऊ यूपी पहुंच गया है, राम जी (राहुल गांधी) भी जल्द आएंगे।” सुनिए उनका पूरा बयान:-
सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से करते हुए कहा कि
– भगवान राम की ‘खड़ाउ’ बहुत दूर तक जाती है। कभी-कभी जब राम जी नहीं पहुंच पाते तो भरत खड़ाऊ लेकर जगह-जगह जाते हैं।
– हमारे ज़रिए अब खड़ाऊ यूपी पहुंच गया है, राम जी (राहुल गांधी) भी जल्द आएंगे। pic.twitter.com/bUCWr64UwQ
— Shubhankar Mishra (@shubhankrmishra) December 27, 2022
आपको बताते चलें कि सलमान खुर्शीद के इस बयान पर ज्यादा बवाल होने के बाद उन्होंने अब सफाई देते हुए भाजपा को रावण करार दिया है। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी राम नहीं हैं, बल्कि बीजेपी रावण के रास्ते पर चल रही है। राहुल गांधी भगवान राम नहीं हैं लेकिन वह भगवान राम के दिखाए रास्ते पर चल सकते हैं। वो (बीजेपी) कह रहे हैं कि आपको उस पर चलने का अधिकार नहीं है। हमें आपत्ति है क्योंकि वो रावण के रास्ते पर चल रहे हैं।”
गांधी-गोडसे एक युद्ध फिल्म में हिंदुओं को बताया विलेन, मोशन पोस्टर के बाद बॉयकोट शुरूhttps://t.co/Sxds8lNAX6
— News Cup (@NewsCup_IN) December 28, 2022
सलमान खुर्शीद ने आगे कहा, “ईश्वर की जगह कोई नहीं ले सकता लेकिन हर कोई उनके दिखाए रास्ते पर चलने की कोशिश कर सकता है। अगर मैं कहता हूं कि कोई उस रास्ते पर चल रहा है तो किसी को आपत्ति क्यों होनी चाहिए। क्या मैंने कहा है कि राहुल गांधी राम की तरह हैं?” बता दें कॉंग्रेस नेता के बयान के बाद भाजपा नेताओं ने भी उन्हें निशाने पर लिया था।
गांधी-गोडसे एक युद्ध फिल्म में हिंदुओं को बताया विलेन, मोशन पोस्टर के बाद बॉयकोट शुरूhttps://t.co/Sxds8lNAX6
— News Cup (@NewsCup_IN) December 28, 2022
भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा, “गांधी परिवार को खुश करने के लिए कांग्रेस के नेता चाटुकार बन गए हैं। कांग्रेस इस भ्रष्ट व्यक्ति की भगवान राम से तुलना करके राहुल गांधी को खुश करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। यह वही कांग्रेस है जो भगवान राम को एक काल्पनिक व्यक्ति कहती थी। जिस व्यक्ति की वे भगवान राम से तुलना करते हैं, वह कहते हैं कि पुरुष मंदिरों में महिलाओं को छेड़ने और छेड़छाड़ करने जाते हैं।”
गांधी-गोडसे एक युद्ध फिल्म में हिंदुओं को बताया विलेन, मोशन पोस्टर के बाद बॉयकोट शुरूhttps://t.co/Sxds8lNAX6
— News Cup (@NewsCup_IN) December 28, 2022
इसे भी जरूर ही पढ़िए:-