हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को कोई भुला नहीं है, जिसमें दिखाया गया था की उस समय किस तरह मस्जिदों से ‘नारा-ए-तकबीर’ के नारे लगे और फिर कश्मीरी पंडितों के साथ जो हुआ वो सबने देखा।
लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक ओर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ठीक उसी प्रकार के नारे मस्जिद से लगाए जा रहे हैं। यह वीडियो जम्मू और कश्मीर की राजधानी श्रीनगर का बताया जा रहा है, इसके साथ-साथ बताते चलें की श्रीनगर की किसी सामान्य मस्जिद से नहीं बल्कि बड़ी मस्जिद जामिया से ‘नारा-ए-तकबीर’ जैसे नारे लगाए गए थे। जिसे आप इस वीडियो में भी सुन सकते हैं:-
Hum kya chahte Azaadi
slogans in Historic Jammia mosque of #Srinagar after Friday prayers #Kashmir pic.twitter.com/mUGwuBvfvI— Ashraf Wani اشرف وانی (@ashraf_wani) April 8, 2022
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार श्रीनगर के जामा मस्जिद में भारत विरोधी नारे लगाने वालों के विरुद्ध श्रीनगर पुलिस ने कार्रवाई की है। खबर है कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद ‘आजादी’ का नारा लगाने वाली भीड़ में से 13 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। इन पर भारत विरोधी और भड़काऊ नारेबाजी करने का आरोप है। वहीं बता दें की यह घटना शुक्रवार 8 अप्रैल 2022 को नमाज के बाद की है, जहां कुछ कट्टरपंथी विचारधारा वाले लोगों ने जमकर भारत विरोधी नारे लगाए।
J&K | Srinagar police released images of the 13 accused arrested till now in a case related to hooliganism and sloganeering in and around Jamia Masjid premises yesterday. pic.twitter.com/00fUzuzTtY
— ANI (@ANI) April 9, 2022
गौरतलब है की घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हुई। लोगों ने कहा कि एक बार फिर से 90 के दशक वाले नारे जम्मू कश्मीर की श्रीनगर मस्जिद में लगाए गए हैं। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अपनी पड़ताल की और बशरत नबी भट्ट और उमर मंजूर शेख को इस मामले में गिरफ्तार किया। इसके बाद अन्य 11 लोगों की भी गिरफ्तारी हुई। पुलिस का कहना है कि अभी और अन्य संदिग्धों की पड़ताल की जा रही है जल्द ही उन्हें भी पकड़ा जाएगा।
इसे भी जरूर ही पढ़िए
[…] […]