कॉंग्रेस सांसद इन दिनों देश भर में भारत जोड़ो यात्रा लगे हुए हैं, लेकिन राजस्थान में जनता ने उन्हें नकार दिया और राहुल गांधी गो बैक यानि वापस जाओ के नारों से स्वागत किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कॉंग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गाँधी (Rahul Gandhi) की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का मंगलवार (13 दिसंबर, 2022) को राजस्थान में 9वाँ दिन था। राज्य में सवाई माधोपुर जिले के खंडार में जीनापुर इलाके से शुरू हुई यह यात्रा ने दिन में 22.4 किलोमीटर का सफर तय किया। इस बीच दौसा जिले में पहुँचने से पहले कॉंग्रेस सांसद की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का विरोध देखने को मिला। देखिए वीडियो:-
राजस्थान के दौसा जिले की सड़कों पर दिखे राहुल गाँधी go back के नारे pic.twitter.com/Mu0rIW3dRz
— News Cup (@NewsCup_IN) December 14, 2022
आपको बताते चलें कि दौसा जिला मुख्यालय पर ही सड़कों के किनारे और एक पुलिया के नीचे कई जगहों पर ‘राहुल गाँधी गो बैक’ के नारे लिखे हुए देखे गए हैं। दौसा जिले के बाँदीकुई विधानसभा क्षेत्र के कुछ ग्रामीणों ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे से जयपुर के लिए निकल रहे एक हाईवे पर श्यामसिंह पुरा और इसके साथ द्वारापुरा के मध्य कट की माँग की है। ये मामला अब गर्म हो चुका है।
भारतीय सेना ने चीनी सेनिकों को डंडों से सीमा पर दौड़ा-दौड़ाकर धोया, वीडियो हुआ वायरल https://t.co/nsh54MuTgU
— News Cup (@NewsCup_IN) December 14, 2022
ग्रामीणों ने कॉंग्रेस के स्थानीय विधायक जी आर खटाणा को भी यह चेतावनी दी है कि अगर उनकी माँगों को समय रहते पूरा नहीं किया गया तो इसके बाद वे मिलकर राहुल गाँधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का भरपूर विरोध करेंगे। खबर ये भी सामने आई है कि भीम आर्मी ने भी कॉंग्रेस सांसद की भारत जोड़ो यात्रा का विरोध किया है। इस विरोध के साथ-साथ भीम आर्मी द्वारा भी कुछ पोस्टर और नारे देखे गए हैं।
भारतीय सेना ने चीनी सेनिकों को डंडों से सीमा पर दौड़ा-दौड़ाकर धोया, वीडियो हुआ वायरल https://t.co/nsh54MuTgU
— News Cup (@NewsCup_IN) December 14, 2022
भीम आर्मी द्वारा कॉंग्रेस सांसद के विरोध में दीवारों पर स्याही से लिखा गया, “राहुल गाँधी GO BACK, जितेंद्र मेघवाल को न्याय दो। कार्तिक भील को न्याय दो। इंद्र कुमार मेघवाल को न्याय दो। ओमप्रकाश रैगर को न्याय दो।” बता दें कि इस भारत जोड़ो यात्रा में पूरा गांधी परिवार शामिल हो चुका है। इसमें अब कॉंग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा, उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और इन दोनों की बेटी मिराया वाड्रा भी नजर आईं।
भारतीय सेना ने चीनी सेनिकों को डंडों से सीमा पर दौड़ा-दौड़ाकर धोया, वीडियो हुआ वायरल https://t.co/nsh54MuTgU
— News Cup (@NewsCup_IN) December 14, 2022
इसे भी जरूर ही पढ़िए:-
[…] […]
[…] […]