सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में एक पादरी राहुल गांधी के सामने कहता है, “यीशु ही हैं असली भगवान… वह शक्ति जैसे नहीं”
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी ने अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान शुक्रवार (9 सितंबर 2022) को हिंदू विरोधी टिप्पणियों के लिए कुख्यात पादरी जॉर्ज पोन्नैया से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान हुई एक चर्चा की वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है। इसमें देख सकते हैं कि जीसस के बारे में पूरी चर्चा हो रही है। देखें यह वीडियो:-
तमिल पादरी बोले ईसा ही असली भगवान| वे इंसान की तरह दिखाई देते, निराकार शक्ति जैसे नहीं|
– पिछले साल मोदी-शाह पर बयान के बाद गिरफ्तार हुए थे पादरी पोन्नैया।
– पहले भारत माता को लेकर भी विवादित बयान दे चुके हैं।
– BJP ने कहा ये नफ़रती अभियान, कांग्रेस ने कहा ये भाजपा का शातिरपना। pic.twitter.com/GedHZAXEZV— News Cup (@NewsCup_IN) September 11, 2022
वहीं वीडियो में दिख रहा है कि पादरी राहुल गाँधी को समझा रहे हैं कि यीशु ही असल में ईश्वर हैं। राहुल गाँधी को पानी की तीन अवस्थाओं का उदाहरण देकर समझाया जा रहा है कि राहुल गाँधी ईश्वर के पुत्र हैं। वहीं बीच में जॉर्ज पोन्नैया कहते हैं कि जीसस ही असली भगवान हैं, वो शक्ति और हिंदू देवताओं जैसे नहीं हैं। पोन्नैया को वीडियो में कहते सुना जा सकता है, “वह (जीसस) मानव के तौर पर जन्मे असली भगवान हैं। शक्ति (हिंदू देवी) और अन्य की तरह नहीं।”
बॉलीवुड इस फिल्म में हुआ हिंदू आस्था का अपमान, चित्रगुप्त के आस-पास खड़ी हैं छोटे कपड़ों में लड़कियां: देखें वीडियो https://t.co/30AvYxUzDG
— News Cup (@NewsCup_IN) September 10, 2022
आपको बताते चलें कि खुद को जनेऊधारी बताने वाले राहुल गाँधी को हिंदू देवताओं के ऐसे अपमान पर वीडियो में चुपचाप बैठे पादरी की बातों को सुनते देखा जा सकता है। पादरी ये दर्शाते रहते हैं कि जीसस ही असली भगवान हैं जबकि हिंदू देवता काल्पनिक हैं। लेकिन राहुल इस पर कुछ नहीं बोलते। राहुल गांधी को सोशल मीडिया पर बहुत आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है।
‘ब्रह्मास्त्र’ फिल्म देखने आए लोगों के साथ युवक ने किया ये कांड: देखें वीडियो https://t.co/AodXUE57Gk
— News Cup (@NewsCup_IN) September 9, 2022
गौरतलब है कि राहुल गाँधी की पादरियों से यह बातचीत उस समय सामने आई है जब कॉन्ग्रेस अपनी राजनीति और भाग्य को बदलने के लिए भारत ‘जोड़ो यात्रा’ कर रही है। वहीं राहुल गाँधी एक ऐसे व्यक्ति से मिले हैं जो भारत माँ और हिंदू देवी-देवताओं के साथ हिंदुओं की सभ्यता और संस्कारों पर घृणित टिप्पणी कर रहा है। इससे पहले भी पादरी जॉर्ज पोन्नैया कई बार हिंदू विरोधी बयान दे चुके हैं।
‘ब्रह्मास्त्र’ फिल्म देखने आए लोगों के साथ युवक ने किया ये कांड: देखें वीडियो https://t.co/AodXUE57Gk
— News Cup (@NewsCup_IN) September 9, 2022
इसे भी जरूर ही पढ़िए:-