भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ़ कर कहा की 2022 योगी आदित्यनाथ के नाम होगा.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के वरिष्ठ नेता और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (Chief Minister of Uttar Pradesh) योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की जमकर तारीफ़ करी और आगामी 2022 के राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा (BJP) की ओर से उन्हें CM पद का उम्मीदवार बताया गया. इस दौरना उन्होंने यह भी दावा किया की यूपी 2022 में योगी आदित्यनाथ के नाम होगा.
इस बातचीत में योगी जी की तारीफ़ करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) ने कोरोना काल (Corona Time) में बेहतर काम करने पर योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ़ करते हुए कहा की “कोरोना संक्रमित होने के बावजूद भी वह आइसोलेशन से काम करते रहे. उनके परिश्रम पर कोई भी सवाल नहीं उठा सकता, यूपी में सीएम का चेहरा वही होंगे. भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही लड़ेगी”.
यूपी में योगी आदित्यनाथ ही CM पद के होंगे उम्मीदवार: राजनाथ सिंह
देखिये #SpecialReport @anjanaomkashyap के साथ LIVE pic.twitter.com/zMDPManulG— AajTak (@aajtak) June 17, 2021
उन्होंने आगे भाजपा की लोकप्रियता के बढ़ने का दावा करते हुए बंगाल का उदहारण देकर कहा की “विपक्ष का होसला बंगाल नतीजों देखकर कैसे बढ़ सकता है, बंगाल में 2016 में जहां भाजपा की 3 सीटें थी तो वहीं इस बार के चुनावों में 77 सीटें प्राप्त हुई है”. गोरतलब है की पिछले कुछ समय से फेक न्यूज़ फ़ैलाने वालों का प्रोपगेंडा चल रहा है की भारतीय जनता पार्टी के आलाकमान और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बिच मत भेद चल रहे हैं. राजनाथ सिंह जी के इस बयान के बाद उन सभी अटकलों पर विराम सा लग गया है, की योगी और भाजपा के वरिष्ठ अधिकारीयों में कोई मत भेद हैं.
इसे भी जरुर ही पढिए:-
[…] […]
[…] […]