मध्यप्रदेश में एक लड़की ने अपने प्रेमी को शादी के लिए कहा तो प्रेमी युवक ने उस पर लाते ही लाते बरसाई और उसे पीट-पीट कर बेहोश कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होनी शुरू हुई थी। इस वीडियो में युवती, युवक से शादी करने की बात कर रही थी। इसी बीच लड़के ने वीडियो बनाने वाले से कहा कि वो वीडियो बनाना एक बार बंद करे और उसके बाद वो उस लड़की को पीटने लगा। ये वीडियो इतनी दर्दनाक है कि इसे देखने वाले की रूह काँप जाए, सोशल मीडिया पर अभी भी हो रही वायरल:-
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लड़के ने पहले लड़की को पकड़कर नीचे गिराया उसके बाद मुँह पर लात ही लात बरसाना शुरू कर दिया। जब उसे लगा कि लड़की बेहोश हो गई है तो उसने उसे खड़ा करके चेक भी किया। बता दें कि वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग उठ रही थी। पुलिस पर आरोपितों को पकड़ने का दबाव था।
राहुल गांधी ने कबूल किया, ‘भारत जोड़ो यात्रा में कुत्ते और सूअर आए’ देखें वीडियो https://t.co/auYQIHM3xD
— News Cup (@NewsCup_IN) December 25, 2022
अब खबर है कि पुलिस ने रातोंरात एक खास टीम बनाकर उसे मिर्जापुर से गिरफ्तार कर लिया। आपको बताते चलें कि इस मामले में आरोपित की पहचान पंकज त्रिपाठी के रूप में हुई है। पुलिस ने भी उसे उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से शनिवार (24 दिसंबर 2022) को पकड़ा। घटना के संबंध में लापरवाही बरतने पर एक थाना प्रभारी निरीक्षक श्वेता मौर्या को निलंबित कर दिया गया है।
राहुल गांधी ने कबूल किया, ‘भारत जोड़ो यात्रा में कुत्ते और सूअर आए’ देखें वीडियो https://t.co/auYQIHM3xD
— News Cup (@NewsCup_IN) December 25, 2022
गौरतलब है कि गिरफ़्तारी के बाद राजस्व व पुलिस अधिकारियों की टीम आरोपित के घर ढेरा पहुँची, जहाँ उसके घर की नपाई हुई और घर पर बुलडोजर चलाया गया। इस संदर्भ में सीएम शिवराज सिंह चौहान के ऑफिस से एक ट्वीट भी किया गया। जिसमें लिखा, “रीवा जिले के मऊगंज क्षेत्र में युवती के साथ हुई बर्बरता की घटना में अपराधी पंकज त्रिपाठी को गिरफ्तार कर उसके घर पर बुलडोजर चलाया गया। ड्राइवर पंकज का लाइसेंस भी कैंसल कर दिया गया है। मध्यप्रदेश की धरती पर महिलाओं पर अत्याचार करने वाला कोई बख्शा नहीं जायेगा।”
रीवा जिले के मऊगंज क्षेत्र में युवती के साथ हुई बर्बरता की घटना में अपराधी पंकज त्रिपाठी को गिरफ्तार कर उसके घर पर बुलडोजर चलाया गया। ड्राइवर पंकज का लाइसेंस भी कैंसल कर दिया गया है।
मध्यप्रदेश की धरती पर महिलाओं पर अत्याचार करने वाला कोई बख्शा नहीं जायेगा। pic.twitter.com/Z4gHr2lWsk
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) December 25, 2022
इसे भी जरूर ही पढ़िए:-