सऊदी अरब से महिला उत्पीड़ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस सहित कई लोग महिलाओं को जमीन पर घसीट-रगड़ कर पीट रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दुनियाभर में अपने सख्त कानूनों को लेकर हमेशा से चर्चा में रहने वाले मुस्लिम देशों के खलीफा सउदी अरब से हिला देने वाली खबर सामने आ रही है। जहाँ सउदी की पुलिस एक महिला को खुलेआम जमीन पर पटककर बेरहमी से पीटते नजर आ रही है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला को घसीटते और उसे लात, घूँसों और बेल्ट से पीटते देखा गया:-
सऊदी अरब में महिलाओं के खिलाफ हिंसा का ये वीडियो भयावह है।
कई पुरुष सुरक्षा बल अनाथालय के अंदर लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार करते नज़र आ रहे हैं। खबरों के मुताबिक़ चीजों में सुधार के लिए लिए लड़कियां भूख हड़ताल पर थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने बर्बरता और क्रूरता की। pic.twitter.com/SxupTK1JwM
— News Cup (@NewsCup_IN) September 3, 2022
जंगल की आग की तरह ये वीडियो अब पूरी दुनिया में फैल गया है। इसके वायरल होने के कारण सउदी एक बार फिर से मानवाधिकारों के हनन को लेकर चर्चा में है। दुनियाभर के मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने वहाँ की पुलिस के इस कृत्य की भर्त्सना की है। इसी के साथ ही अब सउदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की आलोचनाएँ भी होने लगी हैं। फिलहाल किरकिरी से बचने के लिए सउदी सरकार ने अब मामले की जाँच करने का आदेश जारी कर दिया है।
छत्रपती शिवाजी महाराज को समर्पित हैं आईएनएस विक्रांत, दुश्मनों को धूल चटाने आया नया युद्धपोत: देखें वीडियो https://t.co/tGtNZ83Jer
— News Cup (@NewsCup_IN) September 3, 2022
क्या है पूरा मामला
ये घटना सउदी की राजधानी रियाद से 884 किलोमीटर दूर असीर प्रांत में खमिश मुसैत इलाके में स्थित एक अनाथाश्रम की बताई जा रही है। वहीं पर सउदी के पुलिसकर्मियों ने महिला के साथ इस तरह की बर्बरता की। अब तक ये मामला दबा हुआ था, लेकिन अब इसका वीडियो वायरल होने के बाद प्रांत के गवर्नर तुर्की बिन तलाल ने हर मामले की गहन जाँच का आदेश दिया है। इसके लिए एक कमिटी के गठन की बात कही गई है।
झारखंड में टीचर को पेड़ से बांधकर छात्रों ने दी ‘गुरुदक्षणा’ वीडियो वायरल https://t.co/55N0e787Uh
— News Cup (@NewsCup_IN) September 2, 2022
मानवाधिकारों के लिए काम करने वाले संगठनों का आरोप है कि 2017 में अघोषित तौर पर प्रमुख बनने के बाद सुधारों के नाम पर प्रिंस सलमान लगातार अपने विरोधियों, शिया मुस्लिमों और महिलाओं की आवाज और उनके अधिकारों को कुचलने की कोशिशें कर रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले पत्रकार जमाल खगोशी की बेरहमी से हत्या को लेकर भी दुनियाभर में काफी बवाल मचा था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मोहम्मद बिन सलमान की खासी आलोचना भी हुई थी।
तेलंगाना सीएम KCR और बिहार सीएम नीतीश की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जमकर ड्रामा हुआ: देखें वीडियो https://t.co/5RMwLBzgfE
— News Cup (@NewsCup_IN) September 2, 2022
इसे भी जरूर ही पढ़िए:-