पंजाब से हैरान कर देने वाले एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अपनी दिहाड़ी मांगने आए मजदूरों-किसानों पर मान सरकार की लाठियां बरसती दिखाई दे रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पंजाब के संगरूर इलाके में पंजाब की मान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे मजदूर यूनियन के कई लोगों और बहुत सारे किसानों पर पंजाब पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किया गया। यूनियन के लोग और किसान अपनी कुछ माँगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए पंजाब के सीएम और AAP नेता भगवंत मान के निवास स्थान की ओर बढ़ रहे थे। तभी पंजाब पुलिस ने इन पर लाठियों से हमला कर दिया। देखें वीडियो:-
यहां पर कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया और विरोध शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। प्रदर्शनकारियों के एक आक्रामक गुट ने हाथापाई की, जिसे बाद में पुलिस ने नियंत्रित किया। हमने उनकी मांगों का संज्ञान लिया है: सुरिंदर लांबा. SSP, संगरूर, पंजाब pic.twitter.com/8YHqe3f2lU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 30, 2022
Sangrur cops lathi-charged agricultural labourers outside CM @BhagwantMann ‘s rented accommodation. SP PBI Manpreet Singh can b seen hitting protesters in d video. They r dmnding an increase in daily wages to Rs 700. @ManikGoyal_ @SukhpalKhaira @PargatSOfficial @Tractor2twitr_P pic.twitter.com/3I5vD7jbzn
— Harmandeep Singh (@har_mandeep) November 30, 2022
मजदूरों-किसानों को नहीं मिली दिहाड़ी
बताया यह भी जा रहा है कि इस घटना में कई सारे मजदूरों के चोटिल होने की खबर है। बता दें प्रदर्शन कर रहे तमाम किसानों और सभी मजदूरों की कई विशेष माँगे हैं। प्रदर्शनकारी पक्का रोजगार, न्यूनतम दैनिक मजदूरी में इजाफा और रहने व अच्छा मकान बनाने के लिए प्लॉट की माँग कर रहे हैं। प्रदर्शानकारियों का यह भी कहना है कि मनरेगा और खेतों में काम करने पर उन्हें सरकार की तरफ से रोज दिहाड़ी भी नहीं मिलती।
सीएम गहलोत की सभा सांड घुसा तो बोले “ये भाजपा ने भेजा है” वीडियो वायरल https://t.co/P93gxvtEsB
— News Cup (@NewsCup_IN) December 1, 2022
जानकारियों के मुताबिक अभी भी मजदूर संगठन के कई लोग पंजाब के मुख्यमंत्री आवास वाली कॉलोनी के एक गेट के आगे धरने पर बैठे हुए हैं। मजदूर संगठन के ये लोग इससे पहले पटियाला बाईपास पर इकट्ठा हुए थे, उसके बाद उन्होंने सीएम निवास की ओर कूच की, जहाँ पहले से ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया हुआ था। पुलिस ने उन्हें रोकने की पूरी कोशिश की, वहीं इस दौरान दोनों पक्षों में जबरदस्त धक्का-मुक्की भी देखने को मिली। किसानों से हुई धक्का-मुक्की के बाद पुलिस ने सीधे लाठीजार्ज करना शूर कर दिया, जिससे कई सारे मजदूर और किसान घायल भी हो गए।
सीएम गहलोत की सभा सांड घुसा तो बोले “ये भाजपा ने भेजा है” वीडियो वायरल https://t.co/P93gxvtEsB
— News Cup (@NewsCup_IN) December 1, 2022
इसे भी जरूर ही पढ़िए:-
[…] पंजाब में मान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन … […]